Anaemia क्या होता है एनीमिया किस विटामिन की कमी से होता है एनीमिया से बचने के लिए हमें क्या-क्या खाना चाहिए खून की कमी से होने वाले नुकसान एनीमिया क्यों होता है एनीमिया को कैसे रोका जा सकता है एनीमिया रोग किस कमी से होता है एनीमिया के किशोरावस्था में क्या प्रभाव होते है एनीमिया के लक्षण
हमारे देश में स्त्री, पुरुष और बच्चे सभी रक्ताल्पता यानी खून की कमी C(एनीमिया) के ज्यादा शिकार बनते हैं। जब शरीर के रक्त की लाल कोशिकाओं (सेल्स) में हीमोग्लोबिन नामक पदार्थ का स्तर सामान्य स्तर से नीचे हो जाता है, तो उस अवस्था को रक्ताल्पता के नाम से जाना जाता है। हीमोग्लोबिन का कार्य ऑक्सीजन को शरीर की प्रत्येक कोशिका तक पहुंचाना है। जब हीमोग्लोबिन की मात्रा कम हो जाती है, तो रक्त की आक्सीजन वहन करने की क्षमता कम हो जाती है। एक स्वस्थ वयस्क परुष और स्त्री में हीमोग्लोबिन की मात्रा क्रमशः 13.5 से 18.0 ग्राम तथा 11.5 से 16.5 ग्राम प्रति 100 मिलीलीटर होती है। इसकी कृत्रिम रचना के लिए आयरन (लोहा), फोलिक एसिड, विटामिन बी 12 एवं प्रोटीन की आवश्यकता होती है।