1 Answers
फिरोज तुगलक ने राज्य के खर्च पर हज यात्रा की व्यवस्था किया था। दिल्ली के सुल्तानों में फिरोज पहला सुल्तान था, जिसने इस्लाम के कानूनों और उलेमा वर्ग को राज्य के शासन में प्रधानता प्रदान की। फिरोज की धार्मिक नीति धर्मान्धता और असहिष्णुता की रही। वह सिर्फ सुन्नी मत के प्रति समर्पित था और अन्य सभी धर्मों व मतों के प्रति असहिष्णु था। उसने ब्राह्मणों पर भी जजिया लगाया। ज्वालामुखी मंदिर की मूर्तियों को नष्ट कर दिया। फिरोज ने खलीफा से दो बार अपने सुल्तान के पद की स्वीकृति ली, तथा अपने को खलीफा का ‘नाइब’ पुकारा।
Your Answer