पक्षी वर्ग और स्तनधारी वर्ग के जंतुओं में क्या अंतर है ?
पक्षी वर्ग | स्तनधारी वर्ग |
1. इनमें लैंगिक विरूपता स्पष्ट होती है और ये अंडे देते हैं।2. इनका शरीर पंखों से ढंका होता है।
3. इनके आगे वाले पैर उड़ने के लिए पंखों में परिवर्तित हो जाते हैं। 4. इन में कर्ण पल्लव तथा स्तन ग्रंथियां नहीं होतीं। 5. ये अंडज होते हैं। 6. जबड़े दाँत से रहित चोंच में बदल जाते हैं। |
1. ये संतान को जन्म देते हैं और इनमें दूध उत्पादन के लिए ग्रंथियां होती हैं। इकिडाना और प्लैटिपस अंडे देते हैं पर बच्चों को दूध पिलाते हैं।2. इनकी त्वचा पूर्ण या आंशिक रूप से बालों से
ढकी होती है। 3. इनमें पंख नहीं होते। चमगादड़ अपवाद है। 4. कर्ण पल्लव तथा स्तन ग्रंथियां होती हैं। 5. ये जरायुज होते हैं। 6. जबड़े दाँत युक्त होते हैं। |