जीवन के लिए वायुमंडल क्यों आवश्यक है ?Jeevan Ke Liye Vayumandal Kyon Aavashyak Hai, वायुमंडल हमारे लिए क्यों महत्वपूर्ण है वायुमंडल एक कंबल की तरह कैसे कार्य करता है वायुमंडल का हमारे लिए क्या महत्व है
जीवन के लिए वायुमंडल इसलिए आवश्यक है क्योंकि वायुमंडल पृथ्वी तक पहुंचने वाली सूर्य के प्रकाश को फिल्टर करता है, जलवायु को प्रभावित करता है और अन्य तत्वों का भंडार है जो जीवन के लिए आवश्यक हैं।
वायुमंडल हमारे जीवन का आधार है। वायु में नाइट्रोजन, ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड और जलवाष्प नामक घटक हैं। ऑक्सीजन प्रत्येक जंतु के लिए जरूरी है। जो स्थल पर रहते हैं वे श्वसन के लिए इसे वायु से प्राप्त करते हैं। जलीय जीव इसे पानी में घुली हुई अवस्था में प्राप्त करते हैं। यूकेरियोटिक कोशिकाओं तथा प्रोकेरियोटिक कोशिका को ग्लूकोज अणुओं को तोड़ने तथा उससे ऊर्जा प्राप्त करने के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है। इसी के कारण कार्बन डाइऑक्साइड उत्पन्न होती है। पेड़पौधे कार्बन डाइऑक्साइड को ग्लूकोज में बदलते हैं तथा अपने लिए भोजन के रूप में प्राप्त करते हैं। वायुमंडल ने पूरी पृथ्वी को एक कंबल की तरह ढांप रखा है। वायु ताप की कुलाचक है इसलिए पृथ्वी का औसत तापमान सारा खर्च नियत रहता है। यह दिन के समय तापमान को बढ़ाने से रोकता है और रात के समय तापमान को पृथ्वी के बाहरी अंतरिक्ष में जाने की दर को कम करता है। वायुमंडल में जलवाष्प बनने और हवा बहने की क्रिया होती है।