खाद और उर्वरक में क्या अंतर है ?What is manure and fertilizer in hindi खाद के उपयोग उर्वरक के उपयोग Khad Evam Urvarak Mein Kya Antar Hai.खाद और उर्वरक में क्या विशेष अंतर होता है मिट्टी की उर्वरता को बनाए रखने के लिए खाद तथा उर्वरक के उपयोग
खाद (Manure) | उर्वरक (Fertilizer) |
1) ये गोबर तथा गले-सड़े पौधों जैसे प्राकृतिक पदार्थों से बनती हैं।(2) ये मुख्यतः कार्बनिक पदार्थ हैं।
(3) ये अधिक स्थान घेरते हैं। इसलिए इनका स्थानांतरण तथा भंडारण असुविधाजनक है। (4) ये नमी के अवशोषण से खराब नहीं होते। (5) इनमें पौधों की वृद्धि के लिए आवश्यक नाइट्रोजन, फॉस्फोरस तथा पोटाशियम जैसे पोषक तत्व अधिक मात्रा में नहीं होते। (6) खादें पोषक विशेष नहीं होतीं। ये केवल मिट्टी के सामान्य प्रभाव को पूरा कर सकती हैं। (7) खादें मिट्टी को ह्यूमस प्रदान करती हैं। (8) खादें मिट्टी के गठन को प्रभावित करती हैं। जिससे मिट्टी में पौधों को थामे रखने की क्षमता प्रदान करा देती हैं। (9) खादें जल में अघुलनशील होती हैं जिससे फसली पौधों द्वारा इनका अवशोषण धीरे-धीरे होता हैं। |
(1) ये कृत्रिम पदार्थ हैं जो कारखानों में तैयार किएजाते हैं।
(2) ये मुख्यत: अकार्बनिक पदार्थ हैं। (3) ये कम स्थान घेरते हैं। इसलिए इनका स्थानांतरण तथा भंडारण सुविधाजनक है। (4) ये नमी का अवशोषण करके खराब हो जाते हैं (5) इनमें पौधों की वृद्धि के लिए आवश्यक नाइट्रोजन, फॉस्फोरस तथा पोटाशियम जैसे पोषक तत्व बहुत अधिक मात्रा में होते हैं। (6) उर्वरक पोषक विशेष होते हैं। नाइट्रोजन युक्त, फॉस्फोरस तथा पोटाशियम युक्त उर्वरक मिट्टी में मिला देने से कोई भी वांछित पोषक तत्व प्राप्त किया जा सकता है। (7) उर्वरक मिट्टी को ह्यूमस प्रदान करते हैं। (8) उर्वरक मिट्टी के गठन (Texture) को प्रभावित नहीं करते। (9) उर्वरक जल में घुलनशील होने के कारण फसली पौधों द्वारा आसानी से अवशोषित कर लिए जाते हैं। |