कौन सी भाषा हमारे संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित नहीं है?

QuestionsCategory: Questionsकौन सी भाषा हमारे संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित नहीं है?
Madan Verma Staff asked 3 years ago

कौन सी भाषा हमारे संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित नहीं है?भारतीय संविधान में कितनी भाषा है हिंदी में भारतीय संविधान के 22 भाषाओं संविधान की 8 वीं अनुसूची निबंध आठवीं अनुसूची में कितनी भाषा है 8वी अनुसूची में भाषा भारतीय संविधान में भाषा संबंधी प्रावधान

1 Answers
Madan Verma Staff answered 3 years ago

राजस्थानी भाषा हमारे संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित नहीं है। संविधान में 8वीं अनुसूची के प्रति निर्देश अनुच्छेद 344 (1) और 355 में है। अनुच्छेद 344 में यह कहा गया है कि राष्ट्रपति एक राजभाषा आयोग गठित करेंगे, जिसमें एक अध्यक्ष और आठवीं अनुसूची में विनिर्दिष्ट भाषाओं का प्रतिनिधित्व करने वाले सदस्य होंगे। जब संविधान 1950 में लागू किया गया था, उसमें 8 अनुसूची में 14 भाषाएं थीं। 21वें संशोधन अधिनियम 1967 द्वारा सिंधी को तथा 71वें संशोधन अधिनियम 1992 द्वारा कोंकणी, मणिपुरी तथा नेपाली को संविधान की 8वीं अनुसूची में जोड़ा गया। 92वें संशोधन अधिनियम 2004 द्वारा पुनः बोडो, डोगरी, संथाली तथा मैथिली भाषाओं को 8वीं अनुसूची में जोड़ा गया है। अतः अब 8वीं अनुसूची में कुल 22 भाषाएं शामिल हैं, जो इस प्रकार हैं
1. असमिया
2. बंगला
3. गुजराती
4. हिन्दी
5. कन्नड़
6. कश्मीरी
7. मलयालम
8. मराठी
9. उड़िया
10. पंजाबी
11. संस्कृत
12. तमिल
13. तेलगू
14. उर्दू
15. सिन्धी
16. कोंकणी
17. मणिपुरी
18. नेपाली
19. बोडो
20. डोगरी
21. संथाली
22. मैथिली

Your Answer