1 Answers
एनीलिडा | आर्थोपोडा |
1. इनका शरीर विपार्श्व सममिति, त्रिकोरक और खंडयुक्त होता है। 2. इनकी देहगुहा में अंतरंग पाए जाते हैं। 3. इसके जीवों की संख्या कम है। 4. इनमें नेत्र नहीं होते। 5. आहार नली सीधी होती है। 6. ये एक लिंगी या विलिंगी होते हैं। 7. इनमें परिचलन शूक, चूसक या पैरोपोडिया के द्वारा होता है।8. इनमें बाहरी कंकाल नहीं होता। |
1. इनमें विपार्श्व सममिति पाई जाती है और शरीर खंडयुक्त होता है। 2. इनमें खुला परिसंचरण तंत्र होता है जिस कारण देहगुहा रक्त से भरी रहती है। देहगुहा सीलोम की बजाय हीमोसील होता है। 3. इस वर्ग में सबसे अधिक जीव हैं। 4. इनमें संयुक्त नेत्र होते हैं। 5. आहार नली कुंडलित नलिका होती है। 6. ये एक लिंगी होते हैं। 7. इनमें परिचलन संधियुक्त अंगों से होता है। 8. इनका बाह्य कंकाल काइटिन से बना होता है। |
Your Answer