काजू खाने के फायदे और नुकसान

काजू खाने के फायदे और नुकसान

काजू एक nut फॅमिली से है जो की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है इसे cashew भी कहा जाता है। वैसे काजू का दाम बहुत महंगा है लेकिन किसको रेगुलर खाने के बहुत फायदे है जिसे जानकार आप इसके महंगे दाम को भूल जाएंगे। इसके रेगुलर इस्तेमाल से यह आपका मेडिकल का खर्चा भी कम कर देता है मतलब आपको बीमारियो से दूर रखता है।

सबसे पहले तो हम आपको बता दे की इसके हर 100 ग्राम खाने पर आपको 553 कलोरी मिलती है जो को इसमे हाइ हेल्थी फैट की वजह से मिलती है इसमे 44 ग्राम फैट 30 ग्राम कार्बो और 18 ग्राम प्रोटीन होता है। इसके अलावा इसमे माइक्रोन्यूट्रिशन की बात करे तो इसमे सबसे ज्यादा मात्रा मे पॉटेश्यम पाया जाता है। तो चलिये अब बात करते है इसके क्या क्या फायदे है।

 

काजू खाने के फायदे

  • इसमे मौजूद मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है।
  • यह मसूड़ो को मजबूत बनाने ओर बीमारियो को दूर रखने मे मदद करता है।
  • इसका लेप चहरे पर रेगुलर लगाने से स्किन मुलायम और साफ हो जाती है।
  • एक रिसर्च के बाद यह सिद्ध हुआ है की यह कैंसर से लड़ने मे भी मदद करता है।
  • कुष्ट रोग के बाद स्किन को दोबारा एक्टिव करने के लिए काजू के तेल के इस्तेमाल का परामर्श दिया जाता है।
  • इसमे मौजूद अच्छे फैट की मात्रा दिल के लिए बहुत अच्छी मानी गयी है।
  • यह वजन कम करने मे भी मदद करता है लेकिन इसे ज्यादा मात्र मे लेने से आपका वजन बढ़ भी सकता है।
  • इसके सेवन से शरीर मे वीर्य की मात्रा भी बढ़ जाती है जिससे की आपकी कामशक्ति भी बढ़ती है।
  • काजू खाने से पेट के कीड़े मर जाते है।
  • यह पाचनशक्ति को बढ़ा देता है जिससे की आपको बुख ज्यादा लगती है।

काजू खाने के नुकसान

बच्चो को काजू खिलाने की आदत डाले अगर सीधे काजू नही खा सकते है उनको रेसिपी बना कर खिला दे। काजू मे बहुत से एसे पोषक त्तव है जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। तो चलिए अब बात करते है है की ज्यादा मात्रा मे काजू खाने से क्या क्या नुकसान हो सकते है।

  • काजू मे ज्यादा मात्रा मे फैट होता है जिसकी वजह से अगर इसको ज्यादा मात्रा मे खाया जाए तो यह वजन बड़ा देता है। लेकिन अगर इसको सही मात्रा मे लिया जाए तो यह वजन कम करने भी मददगार है।
  • 2003 की एक रिपोर्ट मे यह मालूम हुआ है की जिनको काजू से एलर्जि है उन्हे इसके इस्तेमाल से बचना चाहिए क्योकि इससे खुजली, दस्त ओर उल्टी लग सकती है।
  • अगर आपको हाइ ब्लड प्रैशर की दिक्कत है तो आपको नमकीन काजू के सेवन से बचना चाहिए क्योकी इसमे मौजूद सोडियम ब्लड प्रैशर को बढ़ता है।
  • गर्मी के मौसम मे काजू का इस्तेमाल ज्यादा नही करना चाइए क्योकि यह शरीर का तापमान बढ़ा देता है।
  • अगर आप काजू का सेवन ज्यादा करते है तो आपको नकसीर की प्रोब्लम हो सकती है।
  • अगर आपको दस्त की प्रोब्लम है तो आपको काजू का इस्तेमाल नही करना चाइए।
  • अगर आपको माइग्रेन या सिरदर्द की प्रॉबलम हाओ तो भी इसके इस्तेमाल से बचे क्योकि इसमे मौजूद अमीनो एसिड सिरदर्द का कारण बन जाता है।
  • जिन लोगो को मधुमेह है उनको इसके इस्तेमाल से बचना चाहिए क्योकि इसमे मौजूद शर्करा से परेशानी हो सकती है।

यह भी देखे:-

आशा करता हूँ की आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी होगी . अगर आपको कोई सवाल या कोई हेल्थ से रिलेटेड कोई प्रॉब्लम है तो आप हमारी साइट या हमारे फेसबुक पेज  पर कमेंट करके पूछ सकते है.

Leave a Comment