Creatine के बारे मे पूरी जानकारी
Creatine के बारे मे पूरी जानकारी
Creatine एक एसा प्रॉडक्ट है जो की आज फ़िटनेस इंडस्ट्री में बहुत ज्यादा पोपुलर है। जब कोई चीज पोपुलर होती है तो उसके साथ साथ उसके कई अफवाहे भी सामने आती है। आज हम इसी बारे मे बात करने जा रहे है। आज मैं आपको यहा बताऊँगा की यह क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे किया जाना चाहिए। किसको इसका इस्तेमाल करना चाहिए और किसको नही। कब लेना चाहिए किसके साथ लेना चाहिए। यह सब आज हम इस आर्टिक्ल मे बताएँगे।
Creatine क्या है?
Creatine एक Nitrogen ओरगनिक एसिड है जो की ज़्यादातर रीढ़ की हड्डी वाले सभी जानवर मे पाया जाता है। इसीलिए यह हमारे शरीर मे भी होता है। Nitrogen का तो आप सब को पता ही होगा यह एक केमिकल एलिमंट है जिसकी खोज 1772 मे हुई थी। Creatine का मुख्य काम ATP सिस्टम से एनर्जि को रीसाइकल करना है। ATP (Adenosine Triphosphate) NTP ( Nucleoside Triphosphate) का एक छोटा सा हिस्सा है जो हमारी सेल मे पाया जाता है। NTP हमारे शरीर में बहुत से काम करता है जैसे के Nucleic Acids के ब्लॉक बनाना और हमारे metabolism को ठीक रखने और बनाए रखने मे मदद करता है। बस आप इतना जान लीजिये की NTP और ATP हमारे जीवन के बहुत जरूरी है। Creatine ज़्यादातर हमारी किडनी और लिवर मे बनता है। एक युवा शरीर मे 1 ग्राम तक बनता है। और जो लोग नॉन वेज है उनको उनकी डाइट से 1 ग्राम एक्सट्रा creatine मिल जाता है। creatine हमारी बॉडी मे Skeletal मसल मे होता है। जिससे की यह हमारे खून, दिमाग और दूसरे टिशू मे ट्रान्सफर होता रहता है।
Creatine कैसे बनाया जाता है?
यह सबसे बड़ी बात है की यह कैसे बनाया जाता है प्रोटीन के बारे मे लगभग लोगो को पता होता है की यह कैसे बनाया गया है। लेकिन creatine के बारे मे बहुत ही कम लोग जानते है की इसको कैसे बनाया जाता है और क्या नैचुरल सोर्स से बनाया जाता है या फिर Synthetic सोर्स से। जैसा की हमने आपको बताया था की यह हमारे शरीर मे भी बनाता है यह 3 एसिड की कॉम्बिनेशन से बनाता है 1. Glycine 2. Arginine 3. methionine. हमने आपको यह भी बताया था की यह यह रीढ़ की हड्डी वाले जानवरो मे भी पाया जाता है लेकिन अगर उनसे इसको निकालते है तो यह बहुत महंगा पड़ता है।
जो creatine हम लेते है वो दो केमिकल से बनाया जाता है। 1. Sarcosine जो की एक सोडियम साल्ट है जो की Acetic एसिड का एक योगिक है। 2.Cyanamide यह एक ओरगनिक amide है। creatine को बनाने के लिए 4 स्टेज से गुजरना पड़ता है।
1. Reaction
2. Cleaning
3. Drying
4. Milling
जब यह पैक होता है तो उस समय इसमे 90% के करीबन Creatine होता और 10% के करीबन पानी होता है। जो की रिएक्शन के दौरान एसके मॉलिक्यूल्स पानी को बांध कर रखते है। तो अब समझे की क्यों कई बार आपको Creatine supplement मे गांठ बनी मिलती है।
Creatine कैसे काम करता है।
जैसा की हमने आपको ऊपर बताया था की यह एनर्जि रीसाइकल करने का काम करता है नीचे आपको नीचे फोटो मे दिखाया गया है यह इसका बेसिक फंकशन है।
Creatine किसको लेना चाहिए?
अगर आपकी उम्र 17 साल से उपर है तो आप creatine का इस्तेमाल कर सकते है। इसे लड़का या लड़की कोई भी इस्तेमाल कर सकता है। इसमे कोई सोचने वाली बात नही। जो स्ट्रेन्थ बढ़ाना चाहते है और साइज़ बढ़ाना चाहते है जो इसका इस्तेमाल कर सकते है।
Creatine किसको नही लेना चाहिए?
जिन लोगो को किडनी डिओर्डर है उनको इसका इस्तेमाल नही करना चाहिए। क्योकि यह किडनी फंकशन को अफफेक्ट करता है। जिन लोगो को उरिक एसिड की प्रोब्लम है उनको भी इसका इस्तेमाल नही करना चाहिए क्योकि इसका बाइप्रॉडक्ट उरिक एसिड होता है। जब इसका सेवन किया जाता है तो बॉडी मे उरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है।
Creatine को कैसे लेना चाहिए?
अब बात करते है की इसे किस प्रकार लेना चाहिए। इसके लिए 2 phase बनाए गए है एक Loading Phase और Maintenance Phase ।
Loading Phase मे 20 ग्राम तक creatine लिया जाता है जिसमे की आपको 5 ग्राम हर रोज दिन मे 4 बार लेना होता है। और यह Phase 5 से 7 दिन का होता है। इसे ही लोडिंग Phase कहा जाता है।
Maintenance Phase में इसकी मात्रा 5 ग्राम कर दी जाती है जो की आपको 21 दिन तक रखनी होती है इसे आप वर्कआउट से पहले या बाद मे ले सकते है।
Maintenance Phase कंप्लीट होने के बाद इसे 2 हफ़्तों तक बंद कर देना चाहिए।
इसे आप पानी मे ले सकते है या आप जूस मे मिक्स करके भी ले सकते है। इसे दूध मे भी लिया जा सकता है लेकिन अगर आपको lactose intolerance है तो फिर यह आपके लिए थोड़ी दिक्कत पैदा कर सकता है। जैसे की गैस प्रॉबलम, पेट दर्द इत्यादि।
क्या creatine सभी पर काम करता है?
इसमे कुछ एसी चीजे डिपेंड करती है जिसकी वजह से यह कई लोगो पर काम नही करता है। यह ज़्यादातर उन लोगो पर कम असर करता है जो रेगुलर नॉन वेज खाते है। और यह वेज खाने वाले लोगो पर ज्यादा असर करता है इसका कारण क्योकि वेज मे ना की मात्रा मे creatine पाया जाता है।
कौन सा Creatine सही है?
मार्केट मे आपको कई तरह के creatine मिल जाएंगे। यहाँ मैं आपको कुछ नाम बता रहा हूँ जो की आपको मार्केट मे मिल जाएंगे।
- Monohydrate
- Ethyl Ester
- Tri-Creatine Malate
- Buffered Creatine
- Micronized Creatine
- Liquid Creatine
- Conjugated
इनमे से सबसे पोपुलर और सबसे पुराना प्रॉडक्ट Mono-hydrate है जो की सबसे अच्छा भी है। लगभग सभी लिफ्टर इसी का इस्तेमाल करते है।
Creatine के बारे मे अफवाह:-
- Creatine लेना जरूरी है :- कई ट्रेनर कहते है की creatine लेना जरूरी है लेकिन एसा कोई रुल्स नही की आपको लेना ही पड़ेगा।
- Creatine से cramps आते है:- यह अभी तक क्लिनिकल प्र्रोफ नही हुआ की इसी वजह से ही cramps आते है। लेकिन अगर आप इसके साथ सही मात्रा मे पानी पीते है। तो इसके चान्स कम हो जाते है।
- सभी creatine लिखे प्रॉडक्ट एक ही होते है:- नही एसा नही होता है। कुछ लोग इसमे creatinine, sodium, dicyandiamide और dihydrotriazine जैसे केमिकल मिक्स कर देते है जो इसकी क्वालिटी को कम कर देता है।
तो यह थी जानकारी creatine supplement के बारे मे और आप हमारे दूसरे आर्टिक्ल से इसके फायदे और नुकसान भी जान सकते है। और ज्यादा जानकारी के लिए हमारे फ़ेसबुक पेजपर मैसेज कर सकते है। और रेगुलर विडियो के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe कर सकते है।