Technical

Nokia 6 के बारे में 6 खास बातें जो आप नहीं जानते

Nokia 6 के बारे में 6 खास बातें जो आप नहीं जानते

आज हम आपको Nokia के नए मोबाइल के बारे कुछ खास बाते बता रहे है जिनकी जानकारी आपके लिए बहुत फायदेमंद होगी। जैसा की आपको पता है की Nokia ने अपना एक नया मोबाइल लॉंच किया है जिसका मॉडल नाम Nokia 6 रखा गया है और यह अभी तक चाइना मे लॉंच हुआ है और इसका दाम 16,700 रुपए के करीबन रखा गया है।

इस फोन के साथ Nokia ने 2017 मे धमाकेदार शुरुवात की है लेकिन यह फोन अभी इंडिया मे लॉंच नही हुआ है। नोकिया इस फोन को इसी महिने मे या फरवरी महीने मे इंडिया मे लॉंच कर सकती है। और चाइना मे यह फोन JD ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर ही Available है अभी यह मार्केट की शॉप पर मिलना शुरू नही हुआ है।

1. इस फोन की सबसे बड़ी खास बात यह की आप इसे किसी भी एंगल से देखते है तो यह एक जैसा ही दिखता है। और इसकी बॉडी की 6000 सिरीज़ के alluminium मटिरियल से मिक्स करके बनाई गयी है। और इसकी स्क्रीन 2.5D है जिससे की फोन लूक bezel-less लगती है जो की बहुत ही बढ़िया है।

2. Nokia का यह मॉडल बनाने के लिए करीबन 10 घंटे से उपर का समय लगा है जिसमे से 55 मिनट फोन की बॉडी बनाने के लिए और 5 मिनट बॉडी की रंग करने मे और 9 घंटे इसके दूसरे पार्ट जोड़ने के लिए।

3. इस फोन मे 5.5 इंच की स्क्रीन है जो की Full HD स्क्रीन है और इसकी पिक्सेल density 403 PPI है। जो की एक फबलेट category मे आता है। इसकी स्क्रीन IPS है इसके साथ यह Corning Gorilla Glass 3 प्रोटेक्षण के साथ आता है जिससे स्क्रीन पर स्क्रैच का खतरा कम हो जाता है।

4. Snapdragon प्रॉसेसर दुनिया का सबसे बढ़िया प्रॉसेसर माना जाता है। नोकिया ने Snapdragon प्रॉसेसर का इस्तेमाल करके एक अच्छा चुनाव किया है इससे इसके कई इंटरफ़ेस बढ़िया हो गए है। इसमे 1.4 Ghz का Octa-Core प्रॉसेसर है। लेकिन अगर इसमे Snapdragon का 650 या 652 प्रॉसेसर का इस्तेमाल करते तो बहुत ही अच्छा होता।

5. फोटो के मामले मे नोकिया से सिरियस कोई मोबाइल कंपनी नही है और इसीलिए नोकिया ने अपने ग्राहक को अपने नए मोबाइल मे 16 मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा दिया है इसका अपर्चर F/2.0 का  है। इसके साथ साथ इसमे 8 मेगापिक्सेल का सेलफ़ी कैमरा दिया है। और इसमे डुयल LED फ्लैश है।

6. नोकिया के इस फोन मे 3000mAh बैटरी है जो की स्क्रीन के हिसाब से बढ़िया ऑप्शन है आप इसको 32 दिन तक स्टैंडबाइ मे इस्तेमाल कर सकते है और 18 घंटे तक लगातार आप 3जी पर कॉलिंग कर सकते है। इसके अलावा इसमे ब्लुटूथ, वाईफाई और 4जी जैसी सर्विस भी शामिल है।

ज्यादा जानकारी के लिए यंहा देखे :-  Nokia 6 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button