Health

छुहारे खाने के फायदे और नुकसान

छुहारे खाने के फायदे और नुकसान

छुहारे जैसे अंगूर का सूखने के बाद हम इसे किसमिस कहते है वैसे ही छुहारे खजूर के सूखने के बाद होते है। इसे अंग्रेजी भाषा मे Date कहते है। छुहारे खाने पर आपको अपने शरीर मे कई तरह के बदलाव देखने को मिल सकते है और छुहारा और खजूर दोनों ही गरम तासीर के होते है तो इनको शर्दी के मौसम मे लेना बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित होता है।

जिस प्रकार हर चीज के कुछ फायदे होते है वहाँ उनके कुछ नुकसान भी होते है जिनको अगर आप इग्नोर करते है तो आपको कुछ समस्यों का सामना करना पड सकता है तो आज हम आपको इस आर्टिक्ल के द्वारा छुहारे खाने के फायदे और इससे होने वाले नुकसान के बारे मे बताएँगे ताकि आप अपनी सेहत को अच्छी रख सके।

छुहारे खाने के फायदे Benefits of eating dates in Hindi –

1.छुहारे स्वास रोग मे बहूत ही फायदेयंद है क्योकि यह छाती और फेफड़ो को ताकत देने मे मदद करता है। अगर हमारे फेफड़े मजबूत होते हैं तो हमें सांस के रोग कम से कम लगते हैं। और अगर पहले किसी को सांस के रोग है और वह छुहारे का सेवन करते हैं तो उनको इस में बहुत ही फायदा मिलता है।

2.दूध के साथ इसका सेवन करने पर यह शरीर को मजबूत बनाता है। अगर आपका शरीर कमजोर है तो आपको छुहारे का सेवन दूध में डालकर करना चाहिए। जिसके साथ साथ आपका वजन बढ़ने लगेगा और आपका शरीर भी मजबूत होने लगेगा।

3.दूध मे उबाल कर इसको 2 से 3 महीने लगातार खाने पर यह आपका वजन बढ़ाने मे भी मदद करता है।

4.आँख पर गुहेरी होने पर इसका लेप इस्तेमाल करने पर आपको जल्दी फायदा मिलेगा और इसके साथ साथ आप लेप को शरीर के किसी भी घाव पर भी इस्तेमाल कर सकते है। इसके अलावा जिन लोगों को रात में दिखाई नहीं देता है अगर वह लोग छुहारे का लगातार सेवन करते हैं तो उन को रात में न दिखने की प्रॉब्लम कम हो जाती है।

5.इसमे मौजूद कैल्सियम आपकी हड्डियों को मजबूत करता है। जो इसके साथ-साथ यह हमारी हड्डियों को स्वस्थ और ताकतवर बनाने का काम करता है। यह कई तरह की बीमारियों से भी लड़ता है।जैसे कि हमारी हड्डियों में दर्द होना। खजूर में मेगनीज, कोपर और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है जो की हड्डियों की हेल्थ के लिए बहुत ही बढ़िया है।

6.रेगुलर 3 छुहारे खाने के बाद 1 ग्लास गरम पानी पीने से आपको बवासीर,कब्ज, और गैस की दिक्कत से छुटकारा मिल जाएगा।

7.यह एनर्जी बूस्ट करने का भी काम करता है क्योंकि इसमें नेचुरल सुगर होता है। उसको आप एक्सरसाइज के बाद ले सकते हैं या एक्सरसाइज से पहले इसको आप ले सकते हैं। यह आपको जल्दी एनर्जी देने का काम करेगा।

8.साइटिका के रोगियो को छुहारा खाना चाइए। यह बहुत फायदेमंद है। सायटिका के रोगियों में कमर से नीचे का हिस्सा या तो सुन्न हो जाता है या उस में सूजन आ जाती है और लगातार उसमें दर्द रहता है

तो अगर सायटिका के रोगी अपनी डाइट में छुहारा ऐड करते हैं तो उनको इस तकलीफ से आराम मिल सकता है। लेकिन साइटिका का दर्द छुहारा खाने से बिल्कुल खत्म नहीं हो सकता। इसके लिए आपको रेगुलर एक्सरसाइज करनी होगी और अपने डाइट पर भी ध्यान देना होगा।

9.यह तासीर मे गरम होता है इसीलिए यह सर्दी और जुखाम मे बहुत ही फायदेमंद है। तासीर गर्म होने की वजह से इसको लगभग सर्दियों में ही खाया जाता है। अगर आपको सर्दियों में सर्दी और जुखाम हो जाता है तो सर्दी आने से पहले आप छुहारा का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। आप दिन में चार से पांच छुहारे दूध में डालकर ले सकते हैं।

10.आपने बादाम का हलवा तो खूब खाया होगा लेकिन क्या आपने छुहारा का हलवा खाया है? यह भी बादाम के हलवे की तरह बहुत ही स्वादिष्ट होता है। यह हलवा सर्दियों के दिनों में बहुत ही लाभदायक होता है। इसे आप कई दिनों तक रख भी सकते हैं।

11.इसके अलावा में छुहारे की चटनी भी बना सकते हैं जिसे कई लोग बड़े ही चाव से खाते हैं। छुहारे से बनने वाली चीजों में छुहारे का आचार भी है। इसे आप रोटी या आचार के साथ भी खा सकते हैं। यह आचार आपकी भूख बढ़ाने में भी मदद करता है।

12.खजूर में ऑर्गेनिक सल्फर पाया जाता है जो कि हर किसी फूड में नहीं पाया जाता है। सल्फर हमें एलर्जी रिएक्शन से बचने में मदद करता है जैसे कि हमें मौसम के बदलाव से एलर्जी होती है उस को रोकता है।

और 2002 में एक स्टडी के दौरान पता लगा इस में पाए जाने वाले सल्फर कंपाउंड से इस तरह के कई बीमारियां जड़ से भी खत्म हो सकती है।

छुहारे खाने के नुकसान Disadvantages of eating dates in Hindi –

  • यह ब्लड शुगर लेवेल को बढ़ा देता है। तो अगर आपका शुगर लेवेल ज्यादा रहता है तो आप इसका सेवन न करे।
  • अगर आप वेट कम करना चाहते है तो भी इसका सेवन न करे क्योकि यह आपका वजन बढ़ा सकता है।
  • इसमे फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है तो अगर आप ज्यादा मात्रा मे इसका सेवन करते है तो आपको पेट दर्द की समस्या हो सकती है।
  • कुछ लोगो को इससे एलर्जि भी होती है तो इस चीज का ध्यान मे रख कर ही इसका सेवन करे। अगर आपको इसके सेवन के बाद कोई दिक्कत होती है तो आप इसका सेवन बंद कर दें। क्योंकि यह एलर्जी रिएक्शन हो सकता है। और अगर आपको ऐसा लगता है कि आपको एलर्जी रिएक्शन हुआ है तो आप डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।

यहाँ पर हमने आपको कुछ फायदे और नुकसान के बारे मे बताया है लेकिन हम आपको बता दे की अगर आप इसकी ज्यादा मात्रा मे इस्तेमाल न करे आप 3 से 6 छुहारे एक टाइम इस्तेमाल कर सकते है।

एक नजर इन पर डाले:-

अगर आपको स्वास्थ्य से संभंदित कोई सवाल पूछना है तो आप हमारी साइट और हमारे फेसबुक पेज पर पूछ सकते है आशा करता हूँ की आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी होगी.

Tags :- बादाम खाने से फायदे छुआरा के गुण छुहारा का पेड़ छुआरा के फायदे हिंदी में छुहारा in english किसमिस के फायदे चिलगोजा के गुण छुहारा पाक

12 Comments

  1. Sir chuhara ka ak bij bachhe ne nigal liya hai bache ki umar aprox 15 years hai kya isse koi problem hai dr se dikhwana jaruri hai ya bina kuch kiye wo nikl jayega pls help me

  2. Aap pani hamesha ghut-ghut yani sip- sip kr piye na ki gatagat ek bar.Is se aapka wajan bilkul perfect go jayega tatha subah khali pet 2 kachcha awla chaba2 kr khaye fir 40 min. bad kuchh bhi khaye.Apne jivan me Rajiv Dixit ke vyakhayano ko awasya sune.

  3. क्या गर्मी के मौसम में रोज दूध ओर छुआरा खा सकते हैं क्या

  4. गर्मी के दिनो में छुआरा खा सकते हैं क्या गर्मी मे खाने से कोई नुकसान नहीं होता है क्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button